Samastipur

SP के रडार पर कई अन्य थानाध्यक्ष भी ; कहा- “अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अच्छे काम करने वालों को करेंगे पुरस्कृत”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पुलिस पदाधिकारियों को अब काम में लापरवाही और कर्तव्य पालन में उदासीनता व मनमानी भारी पड़ेगी। ऐसे पुलिस पदाधिकारी एसपी के रडार पर हैं। जांच में दोषी पाये जाने वालों पर एसपी ने कार्रवाई की है जबकि कुछ पर जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही उन पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा जो बेहतर तरीके से अपना काम कर रहे हैं।

एसपी अशोक मिश्रा ने क्राइम मिटिंग में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी थानाध्यक्षों को कड़ा निर्देश भी दिया था। काम में लापरवाही के आरोप में वे अलग-अलग थानों के आधा दर्जन पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई कर चुके हैं। जिसमें सरायरंजन थानाध्यक्ष, सिंघिया थानाध्यक्ष, हथौड़ी थानाध्यक्ष समेत रोसड़ा थाना के जमादार, दरोगा व चौकीदार शामिल हैं। वहीं कई अन्य ऐसे भी थानाध्यक्ष हैं जिसको एसपी चेतावनी दे चुके हैं। ऐसे में अब कब किस थानाध्यक्ष पर निलंबन की कार्रवाई होगी यह कहना मुश्किल है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों कई थाना अध्यक्ष एसपी के रडार पर है। जिसमें कई ऐसे थानाध्यक्ष भी हैं जिसकी शिकायत लेकर फरियादी सीधे एसपी तक पहुंच रहे हैं। कई थानाध्यक्षों पर पीड़ितों ने गंभीर आरोप भी लगाया हैं जिसकी जांच एसपी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से करा रहे हैं। जांच में थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध मिलने उन पर भी निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। वहीं कई इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी हैं जिन पर विभागीय कार्रवाई की आईजी से अनुशंसा की गयी है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिये अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जागी। गंभीर आरोपों में प्राथमिकी देरी से दर्ज करना, अनुसंधान ठीक से नहीं करना, थाने पर आये लोगों से दुर्व्यवहार करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे पुलिस कर्मियों पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं जो पुलिस कर्मी अच्छा करते हैं उनको प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत भी किया जाता है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर SP ने कहा- “जो बेहतर करेंगे उनको करेंगे पुरस्कृत, नगर थानाध्यक्ष को किया जाएगा पुरस्कृत”

नगर थानाध्यक्ष को किया जाएगा पुरस्कृत :

बीते वर्ष 23 नंबर को नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन और आभूषण बरामद करने को लेकर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को पुरस्कृत करने के लिए पुलिस मुख्यालय में अनुशंसा की गई है। एसपी ने बताया कि जो भी पुलिस कर्मी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनको प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य थानाध्यक्षों से भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर निर्देश दिए है।

बाइट :

अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज करने में देरी, दुर्व्यवहार व अनुसंधान ठीक से नहीं करने पर संबंधित थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। पब्लिक फ्रेंडली को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है।

अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago