समस्तीपुर :- सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। जगह-जगह ड्राप गेट बनाये गये हैं। कई रूट के लिये ट्रैफिक प्लान बनाये गये हैं। करीब 300 दंडाधिकारी और 5 हजार से अधिक पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। कल्याणुपर, उजियारपुर व वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न जगहों सहित जिला मुख्यालय में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। यहां दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अशोक मिश्रा, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, एसी अजय कुमार तिवारी, एसी राजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त केडी प्रौज्ज्वल, सदर एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, सहित कई वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में तैयारी की गयी है। डीएम व एसपी ने संयुक्तादेश जारी कर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…