Samastipur

समस्तीपुर: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौ’त, चालक और खलासी धराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतल पट्टी चौक के समीप मंगलवार की दोपहर एक साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र उदाहाट वार्ड संख्या-10 निवासी शिवजी महतो के 35 वर्षीय पुत्र रामबाबू महतो के रूप में की गई है। बताया गया है कि मृतक रामबाबू महतो मकर संक्रांति पर दही-चुड़ा लेकर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे इसी दौरान शीतल पट्टी चौक के समीप वह एक ट्रक की चपेट में आ गये जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और खलासी को कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं घटना को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं चालक और खलासी को कब्जे में लेकर थाने पर लाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

24 मिनट ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago