समस्तीपुर : समस्तीपुर के एससी/एसटी व महिला थाने को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन मिलेगा। सब कुछ ठीक रहा तो एक साल के अंदर नया मॉडल भवन मिल जायेगा। इसको लेकर निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं एससी/एसटी थाने के पुराने जर्जर भवन को एक हफ्ते के अंदर तोड़ा जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में एसपी अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में थाना भवन की नीलामी आयोजित की गई।
जर्जर भवन की नीलामी तिथि पहले से तय थी, इसको लेकर 20 आवेदन मिले थे। वहीं नीलामी सरकारी न्यूनतम मुल्य 63 हजार 500 रूपये रखी गई थी। नीलामी में सबसे अधिक बोली मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर बंगरा निवासी मो. अम्मानुलाह ने लगायी।
उन्होंने कुल 66 हजार 300 की बोली लगाकर इसे अपने नाम किया। एक हफ्ते के अंदर जर्जर भवन को तोड़कर मलवा हटा दिया जाएगा। तब तक थाने के आगंतुक कक्ष को कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, वहीं हाजत के लिये नगर थाना व मुफस्सिल थाना का हाजत इस्तेमाल किया जाएगा। बताया गया है कि अनुमानित एक साल के अंदर थाना भवन को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नया भवन बन जाने के बाद एससी/एसटी व महिला थाना यहीं संचालित होगी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…