Samastipur

कर्पूरीग्राम में दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व बर्तन की चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर हाट के समीप स्थित एक ज्वेलरी व बर्तन दुकान से चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपए के ज्वेलरी व बर्तन की चोरी कर ली। इसको लेकर दुकानदार ब्रजकिशोर साह ने कर्पुरीग्राम थाने में चोरी की प्राथमिक की दर्ज करायी है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बीते गुरुवार की रात दुकानदार ब्रजकिशोर साह दुकान बंदकर अपने घर आधारपुर चले गये। इसके बाद सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास मकान मालिक ने फोन कर शटर टूटे होने की जानकारी दी।

वहां पहुंचने पर दुकानदार ने देखा कि उनके दुकान का शटर व तिजोरी टूटा हुआ है। देखने पर पाया कि करीब दो लाख मूल्य के आभूषण व बर्तन की चोरी हुई है। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर डीवीआर निकाल लिया था। इसके बाद इसकी जानकारी कर्पूरीग्राम थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। इधर की चोरी की वारदात को लेकर थानाध्यक्ष संजय सिंह का बताना है कि चोरी की वारदात हुई है, इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच किया जा रहा है। चोरी की घटना का जल्द ही उद्भेदन कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago