Samastipur

कुख्यात अपराधी वीरेन सदा चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे, दर्जनों थानों में लूट व डकैती समेत अन्य संगीन कांडों में है नामजद

जेल में बंद सोना लूट के सरगना विकास झा के संपर्क में रहकर गैंग को कर रखा था सक्रिय 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां समस्तीपुर पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बीरेंद्र सदा उर्फ वीरेन सदा के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल, एक खाली मैगज़ीन, 5 जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सरायरंजन पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के खेतापुर धर्मपुर का रहने वाला कुख्यात अपराधी बीरेंद्र सदा उर्फ़ वीरेन सदा अपने गांव पहुँचा है। जहां वो जेल में बंद सोना लूट का सरगना विकास झा के संपर्क में रहकर अपने गैंग को सक्रिय कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना सत्यापन कर बिहार एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक खाली मैगजीन, 5 जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एएसपी संजय कुमार पांडे का बताना है कि कुख्यात अपराधी के खिलाफ समस्तीपुर के विभिन्न थानों के अलावे वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले में लूट और डकैती के दर्जनों कांड दर्ज है। यह पेशेवर और सक्रिय अपराधी है, जो फिलहाल बेल पर जेल से बाहर है और जेल में बंद अपराधियों के संपर्क में रहकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के ऊपर जंदाहा, उजियारपुर, दलसिंहसराय, बंगरा, ताजपुर, मंसुरचक, गंगा ब्रिज, बिदुपुर, रोसड़ा, अंगारघाट व सरायरंजन समेत अन्य थानों में लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में बिहार एसटीएफ के अलावे सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, जमादार धनंजय कुमार, सिपाही छोटेलाल कुमार, पवन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago