समस्तीपुर/सरायरंजन : दिल्ली में आयोजित, ‘विकसित भारत: यंग लीडर्स डायलॉग’ में सरायरंजन अंतर्गत खालिसपुर निवासी, मनोज सिंह के पुत्र गौरव सिंह की सहभागिता को लेकर लोगों में हर्ष व्याप्त है। गौरव सिंह को इस आयोजन में ‘कृषि में उत्पादकता को बढ़ावा’ विषय पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया है।
भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। यह एक अद्भुत मौका है जब देश के युवा विचारक एक साथ आकर देश के विकास पर चर्चा करते हैं। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के 3000 से अधिक युवा नेताओं ने भाग लिया हैै। मिलन सिंह, अमरेश झा, चंद्रमोहन महतो, सुधीर सिंह, मुन्ना शर्मा, बलवंत सिंह राठौर, चंदेंश्वर राय, राम कुमार सिंह, शानू ठाकूर समेत दर्जनों लोगों ने गौरव की सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया ।
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…