Samastipur

बिथान में CSP संचालक को गोली मारकर लूटे 2 लाख 95 हजार रुपये, पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसहो चौक के पास बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया और उससे 2 लाख 95 हजार रुपए लूट लिया। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। जख्मी सीएसपी संचालक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के ही उजान गांव निवासी राजेश शाह के पुत्र नवीन कुमार शाह के रूप में हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए परिजन बेगूसराय ले गए हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सीएसपी संचालक दोपहर बिथान बाजार से राशि निकालकर बाइक से सीएसपी जगमोहरा जा रहे थे। इसी दौरान उजान पूसहो पथ पर पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने नवीन को रूकने का इशारा किया। जब वह रुका तो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, जब उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके कान के पास लगी है। इसके बाद बदमाश उनका बैग आदि छीन कर फरार हो गए। बैग में राशि के अलावा लैपटॉप आदि भी था।

घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें उठाकर बिथान पीएचसी में भर्ती कराया। इस बीच परिवार के लोगों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ोदा (शाखा) का ग्राहक सेवा केंद्र जगमोहरा में चलाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

12 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

13 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

14 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

18 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

19 घंटे ago