Samastipur

भीषण ठंड का असर; समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- भीषण ठंड का असर सदर अस्पताल के ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों की संख्या में कमी के रूप में देखा जा रहा है। ठंड के कारण सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत की गिरावट आयी है। हालांकि पहले जहां मरीज सामान्य बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे। वहीं अब मरीज मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हर रोज लगभग 120 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। ठंड की चपेट में आने वाले वृद्ध मरीजों की संख्या भी पहले से बढ़ी है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को छोड़कर अन्य वार्डों में ठंड को लेकर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही व्यवस्था मरीजों के अनुसार संतोषप्रद नजर आयी है। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए रूम हीटर की व्यवस्था नजर नहीं आयी।

हालांकि मरीजों को मांगने पर गर्म कंबल मुहैया कराया गया था। लेकिन इमरजेंसी वार्ड की खिड़कियों के टूटे होने की वजह से बाहर चल रही सर्द हवाएं अंदर प्रवेश कर रही थी। खिड़कियों पर लगे हुए फटे पर्दे भी सर्द हवाओं को अंदर आने से रोकने में नाकाम दिखाई पड़ रहे थे। हालांकि स्त्री व प्रसूति वार्ड में ठंड से बचाव के लिए हीटर की व्यवस्था की गई थी और मरीजों को कंबल भी दिया गया था। वहीं इसको लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि हीटर के संबंध में विभाग को अवगत कराया जाएगा। टूटे खिड़कियों व फटे पर्दों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

3 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

5 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

6 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

6 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

9 घंटे ago