Samastipur

नये साल में रोसड़ा-दरभंगा NH-532-E के जल्द पूरा होने की उम्मीद, नेपाल तक की यात्रा हो जाएगी सुगम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- रोसड़ा के लोगों को नये वर्ष में उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही रोसड़ा की लाइफ लाइन साबित होने वाली एनएच-532-ई सड़क मिल जाएगी। लंबे समय से बड़े शहरों व एनएच से सीधे जुड़ाव की आस देख रहे लोगों के लिए करीब चार साल पहले प्रारंभ हुई इसकी प्रक्रिया में सुस्त गति को लेकर लोगों में थोड़ी निराशा जरूर थी। लेकिन गत माह दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2 लेन रामनगर-रोसड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-532-ई) का शिलान्यास किये जाने के बाद से लोगों की उम्मीद जग गयी है कि इसे 2025 में पूरा कर लिया जाएगा।

इसका तीव्र गति से कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। रोसड़ावासी को उम्मीद जगी है कि अब जल्द ही एनएच 527 ई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। खासकर व्यवसायियों में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है। इस एनएच का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर दक्षिण और उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी सहज हो जाएगी। व्यापारियों के लिए यह एनएच वरदान साबित होगा। वहीं दक्षिण और उत्तर बिहार के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक भारत माला प्रोजेक्ट के तहत 495 करोड़ के लागत से बनने वाले 40 किलोमीटर लंबी एनएच 527 ई का कार्य दोनों ओर प्रारंभ कर दिया गया है।

रोसड़ा में मिट्टीकरण का कार्य प्रारंभ :

एक तरफ जहां रोसड़ा में मिट्टीकरण का कार्य प्रारंभ है, वहीं दूसरी ओर दरभंगा के हायाघाट में पुल निर्माण कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है। इस पथ का निर्माण पेभ्ड सोल्डर के साथ दो लेन में होना है। इससे दरभंगा और रोसड़ा का आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा। वहीं दक्षिण बिहार, झारखंड आदि के लिए यह मार्ग काफी शॉर्टकट सिद्ध होगा।

यह भी पढ़े : नये साल में समस्तीपुर जिले में नई सड़कों से तरक्की को मिलेगी रफ्तार, आमस-दरभंगा सिक्स लेन निर्माण की गति भी तेज

नेपाल की यात्रा भी होगी सुगम :

नेपाल की यात्रा भी सुगम हो जाएगी। 40 किलोमीटर लंबी यह एनएच रोसड़ा डाकबंगला से होकर हथौड़ी पुल होते हुए दरभंगा के बहेड़ी के ददरवाड़ा होकर लहेरियासराय के हजमा चौराहा होते हुए रामनगर दरभंगा एनएच 27 से जुड़ेगी। 16 अगस्त 2020 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की स्थायी वित्त समिति द्वारा रोसड़ा-दरभंगा एनएच-527 ई के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

3 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

4 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

4 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

7 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago