Samastipur

इस वर्ष NH-122-B के पूरा हो जाने की उम्मीद; पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर व विद्यापतिनगर के लिए होगी अनुपम सौगात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली हाजीपुर एवं बछवाड़ा के बीच पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से निर्माणाधीन एनएच-122-बी का निर्माण कार्य वर्ष 2025 में पूरा हो जाएगा। एक ओर राजधानी और दूसरी ओर बिहार के पूर्वी क्षेत्रों में आवागमन के लिए यह एनएच जिले के पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर एवं विद्यापतिनगर के लिए अनुपम सौगात होगी।

यह भी पढ़े : नये साल में रोसड़ा-दरभंगा NH-532-E के जल्द पूरा होने की उम्मीद, नेपाल तक की यात्रा हो जाएगी सुगम

दशकों से आवागमन के लिए जिल्लत भरी जिंदगी जी रहे इस क्षेत्र को एनएच-122 बी से जो सहूलियत मिलेगी वह वर्ष 2025 के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी। इसके निर्माण से क्षेत्र में विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। एनएच के निर्माण से सड़क के किनारे पड़ने वाले क्षेत्र के लोगों को व्यवसाय का साधन उपलब्ध होगा। अभी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है परंतु अभी से ही निर्माणाधीन एनएच के किनारे ने ढ़ाबे, चाय-नाश्ता की दुकानें, वाहनों के गैरेज, पंचर बनाने की दुकानें बन गई हैं।

भले ही सड़क का निर्माण आवागमन के लिए हो रहा है परंतु रोजगार की दृष्टि से भी यह एनएच मील का पत्थर साबित होगा। लगभग 70 किलोमीटर लंबे इस एनएच का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और लोग इस से आह्लादित हैं कि वर्ष 2025 उनके लिए एक नई उम्मीद पूरी करेगा। अब आवागमन के मार्ग में उन्हें काफी सुविधा होगी। ज्ञात हो कि इस एनएच सड़क का निर्माण क्षेत्र के लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग थी। सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी, साथ ही राज्य के पूर्वी हिस्सों में जाने के लिए यह एक कम दूरी वाला विकल्प होगा।

यह भी पढ़े : नये साल में समस्तीपुर जिले में नई सड़कों से तरक्की को मिलेगी रफ्तार, आमस-दरभंगा सिक्स लेन निर्माण की गति भी तेज

आमस-दरभंंगा सिक्स लेन के निर्माण की गति भी तेज :

इसके अलावा आमस-दरभंंगा सिक्स लेन के निर्माण की गति भी तेज होने की संभावना है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे इस सिक्स लेन से शहर के लोगों को भारी वाहनों के बोझ से मुक्ति मिलेगी वहीं कल्याणपुर के अलावा ताजपुर, पूसा आदि इलाकों के लोगों को शहर जाने में काफी सहूलियत होगी। सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के साथ जमीन मालिकों को मुआवजा मद में राशि भी दे दी गयी है। फिलहाल मिट्टी भराई के साथ जगह जगह पुल व पुलिया बनाने का काम जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

7 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago