समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर शनिवार की शाम न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जा रही ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री के गिर जाने पर उसका बायां हाथ जख्मी होकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची रेलवे अस्पताल की एंबुलेंस व डाॅक्टर की टीम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के थतिया तिवारी टोल की रहने वाली चंचल देवी के रूप में की गई है।
सदर अस्पताल में मौजूद महिला के देवर रवि तिवारी ने बताया कि वह अपनी भाभी चंचल देवी के साथ रोसड़ा से दिल्ली जाने के लिये समस्तीपुर स्टेशन आये थे। इस बीच समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनके भतीजा और भतीजी ट्रेन में चढ़ गए थे, लेकिन उनकी भाभी जब ट्रेन में चढ़ रही थी इसी दौरान ट्रेन खुल गई और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई। जिससे उसका बायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। महिला के गिरने के बाद शोर होने पर ट्रेन रोकी गई फिर महिला को रेलवे ट्रैक से ऊपर उठाया गया और मेडिकल टीम को सूचना दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिर गई थी, जिस कारण उसका बायां हाथ जख्मी हो गया। महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…