Samastipur

समस्तीपुर: नियमित और स्पेशल ट्रेनों के बाबजूद भी जगह नहीं, आरक्षित सीटों पर भी पहुंचने में हो रही दिक्कत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे द्वारा महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने के बावजूद यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि जो शयनयान या वातानुकूलित कोच में अपनी सीटें आरक्षित करवा चुके हैं उन्हें भी अपनी सीट तक पहुंचने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यात्रियों के क्राउड मैनेजमेंट के लिए रेलवे ने आरपीएफ व जीआरपी के साथ ही अन्य रेल अधिकारियों की तैनाती कर रखी है और सभी हरसंभव मदद भी कर रहे हैं।

परंतु बेतहाशा व सामान्य टिकट वाले यात्रियों की भीड़ के कारण भारी जद्दोजहद झेलनी पड़ रही है। इधर मौनी अमावस्या को लेकर 28 तारीख की रात ग‌ई स्वतंत्रता सेनानी को प्रयागराज स्टेशन से 100 किमी दूर ही रोक देना पड़ा। बता दें कि 08 जोड़ी और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में फरवरी तक प्रतीक्षा सूची है, इसको लेकर श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। परंतु श्रद्धालु भक्त फिर भी अन्य ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज स्टेशन पहुंचना चाहते हैं।

इसके लिए समस्तीपुर मंडल की ओर से सुरक्षा, संरक्षा, चिकित्सा सभी की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष रंग-कोडेड टिकट और बारकोडेड यूटीएस प्रणाली का संचालन, श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और तकनीकी रूप से उन्नत यात्रा के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था एवं ऑब्जरवेशन रूम हैं। रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी की सतत तैनाती है।

मौनी अमावस्या पर हुई भीड़ को देखते हुए वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर समस्तीपुर मंडल ने जयनगर से प्रयागराज के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की मांग मुख्यालय से की है। अगर यह मांग पूरी हुई तो इसे पहली और दूसरी फरवरी को पूर्णतः पैसेंजर की तरह चलाया जाएगा। समस्तीपुर मंडल से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में 22563- जयनगर- उधना अन्त्योदय एक्सप्रेस, 05285- जयनगर कुम्भ स्पेशल, 15231- बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस, 12435-गरीब रथ, 11062- जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 11034- दरभंगा पुणे एक्स, 15559- दरभंगा अहमदाबाद एक्स, 19484- बरौनी अहमदाबाद एक्स, 12561- स्वतंत्रता सेनानी एक्स, 12545- रक्सौल लोकमान्य तिलक एक्स, 05295- दरभंगा कुम्भ स्पेशल व 12577 बागमती एक्स शामिल हैं।

इन सभी ट्रेनों में फरवरी माह तक प्रतीक्षा सूची है। इसके अलावा 05559/05560 सहरसा- टूण्डला- सहरसा कुंभ मेला स्पेशल, 05561/05562 सहरसा- टूण्डला- सहरसा कुंभ मेला स्पेशल, 05563/05564 सहरसा- भिण्ड- सहरसा कुंभ मेला स्पेशल, 05205/05206 रक्सौल- टूण्डला- रक्सौल मुजफ्फरपुर कुंभ मेला स्पेशल, 05267/ 05268 मुजफ्फरपुर- झूसी- मुजफ्फरपुर कुंभ मेला स्पेशल, 05285/05286 जयनगर- झूसी- जयनगर कुंभ मेला स्पेशल, 05295/05296 दरभंगा- झूसी- दरभंगा कुंभ मेला स्पेशल शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago