Samastipur

एक फरवरी से शुरू होने वाले इंटर परीक्षा के दौरान दो लेयर में सीलबंद रहेगा प्रश्नपत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

­­­­­­समस्तीपुर :- एक फरवरी से शुरू होने वाली इंटर परीक्षा 2025 का प्रश्नपत्र दो लेयर में सीलबंद रहेगा। एक लेयर केंद्राधीक्षक तो दूसरा लेयर निर्धारित कमरों में खुलेगा। कौन सा पैकेट किस कक्ष में खुलेगा, यह आधे घंटे पहले तय होगा। बिहार बोर्ड ने इस बार की इंटर परीक्षा में यह व्यवस्था की है। इसको लेकर बोर्ड ने डीएम व डीईओ को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के तहत केंद्राधीक्षक के कमरे में प्रश्नपत्र का पैकेट नहीं खोला जाएगा।

इसका वितरण तालिका पहले से तैयार करके रखी जाएगी। इसका निर्धारित फॉर्मेट हर दिन विभाग देखेगा कि किस तरह प्रश्नपत्र का वितरण किया गया है। इन प्रश्नपत्र के पैकेट को खोलने का समय भी निर्धारित किया गया है। पहली पाली में केन्द्राधीक्षक के कमरे में पहला लेयर 9 बजे से 9.10 के बीच खोला जाएगा। दूसरी पाली में दोपहर 1.30 से 1.40 बजे का समय निर्धारित किया गया है। दूसरा लेयर निर्धारित कक्ष में वीक्षक और परीक्षार्थियों के सामने 9.10 बजे से 9.20 के बीच खोला जाएगा।

सभी 77 केंद्रों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति प्रशासन की ओर से इंटर परीक्षा के लिए बनाए गए केन्द्रों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 1-4 पुलिस बल के साथ ही 5 महिला लाठी बल की भी केन्द्रों पर प्रतिनियुक्ति की गई है। 77 केन्द्रों पर कुल 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। किसी केन्द्र पर 500 तो किसी केन्द्र पर 1300 तक परीक्षार्थी अलग-अलग दिनों में शामिल होंगे।

पहली पाली और दूसरी पाली के लिए ओएमआर शीट तथा कॉपी अलग-अलग समय में ली जाएगी। पहली पाली में ओएमआर शीट लेने का समय 11 बजे निर्धारित है। दूसरी पाली में 3.30 बजे यह ले लिया जाएगा। कॉपी लेने का समय दोपहर 12.45 बजे और 5.15 बजे निर्धारित है।

18 विद्यालयों ने नहीं दी अतिरिक्त शिक्षकों की सूची

इंटर परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर काम करने वाले अतिरिक्त शिक्षकों की सूची 18 स्कूलों ने नहीं दी है। डीईओ ने इन स्कूलों की सूची जारी की है। जिन स्कूलों ने शिक्षकों की सूची नहीं दी है, उनमें जिला स्कूल, विद्या विहार, तिरहुत एकेडमी, रमेश रानी, बीबी कॉलेजिएट, आदर्श मध्य विद्यालय सरैयागंज आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

59 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago