Bihar

खुशखबरी! तीसरे चरण में चयनित BPSC शिक्षकों को जिला आवंटन जल्द, 9 से 16 जनवरी तक काउंसिलिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

तीसरे चरण में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित शिक्षकों को जल्द ही जिला आवंटन होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग प्रयासरत है। विभाग के उच्च पदाधिकारी ने इस संबंध में बीपीएससी से संपर्क किया है। पदाधिकारी बताते हैं कि बीपीएससी के द्वारा ही जिला आवंटित किया जाएगा। विभाग की ओर से बीपीएससी से तीसरे चरण में नियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग की तिथि नौ से 16 जनवरी तय है। इसको लेकर जिलों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है। जिलों को जारी पत्र में भी इसका उल्लेख किया गया है कि बीपीएससी द्वारा आवंटित जिले में ही शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी।

मालूम हो कि तीसरे चरण में कुल 67 हजार 110 शिक्षकों का चयन किया गया है। रिजल्ट प्रकाशन के समय चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को जिला आवंटित नहीं हुआ है। जबकि, पहले और दूसरे चरण की नियुक्ति में चयनित शिक्षकों को जिला आवंटन भी हुआ था। विशिष्ट शिक्षकों की तर्ज पर सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण और काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने वाले पुस्तकालयाध्यक्षों औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने मंगलवार को जिलों को आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से दिये गये लिंक पर जिलों के द्वारा औपबंधिक नियुक्तिपत्र डाउनलोड कर पुस्तकालयाध्यक्षों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद पुस्तकालयाध्यक्ष पूर्व से कार्यरत स्कूल में योगदान करेंगे। योगदान के लिए एक से सात जनवरी की तिथि तय की गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

2 घंटे ago

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

12 घंटे ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

12 घंटे ago

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…

13 घंटे ago

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

14 घंटे ago