Samastipur

समस्तीपुर में एल्युमिनियम फैक्‍ट्री में जबरदस्त विस्‍फोट के बाद लोगों को उड़े चीथड़े, मची चीख-पुकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में स्थित एक अल्यूमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसर, वैनी थाना क्षेत्र में अल्यूमीनियम फैक्ट्री का बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई। चार लोगों को जख्मी हालत में बाहर निकाला गया है, वहीं अन्य लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिये जेसीबी को लाया गया है।

आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक ही मौत की बात अभी बतायी जा रही है। घटना के बाद सदर SDO दिलीप कुमार व SDPO संजय पांडेय घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं। हालांकि मौके पर पहुंचे प्रशासन के द्वारा लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। सदर SDO दिलीप कुमार ने बताया कि एलमुनियम फैक्ट्री में ब्यालर का तापमान एकाएक बढ़ गया जिससे वह ब्लास्ट कर गया। एक मौत हुई है जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है वहीं घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन का रेसक्यू अभियान जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

3 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

5 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

15 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

19 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 दिन ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago