समस्तीपुर/पूसा :- वैनी थाने की पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया गिरफ्तार बदमाश रामकिशोर वैनी निवासी टिक्कू राय का पुत्र है। वह शराब का धंधेबाज है। काफी दिनों से फरार था। छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने इनाम की घोषणा की थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी गिरफ्तार लगातार प्रयासरत थी। उसी क्रम में उसके घर पर मौजूद रहने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी व घर की घेराबंदी कर दबोचने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इनामी धंधेबाज पर शराब मामले में कई प्राथमिकी दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट भेज दिया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में…
समस्तीपुर : जिले में लोगों की जेब पर रोजाना साइबर ठगों का हमला हो रहा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…