Samastipur

सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में समस्तीपुर जिला पूरे बिहार में अव्वल, 346 पंचायत में लगाए गए 31370 स्ट्रीट लाइट; वारिसनगर में हुआ 100% काम

अगले पांच वर्ष तक देखरेख करेगा विभाग, खराब होने पर टाल फ्री नंबर पर कर सकते है शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में जिला सूबे में अव्वल रहा है। जिले के 346 पंचायतों में अब तक कुल 31,370 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जा चुके है, जो लक्ष्य का 62.30 प्रतिशत है। इससे गांव की अंधेरी रात अब दुधिया रौशनी की चकाचौंध से जगमगा रही है। बताया गया कि जिले में 50350 लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसको लेकर तीन एजेंसी को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी एजेंसियों ने तेज गति से कार्य करते हुए अब तक 31370 लाइट को लगाया है लक्ष्य का 62.30 प्रतिशत है। शेष लाइट को भी तेज गति से लगाने का कार्य जारी है।

विभाग की मानें तो वारिसनगर प्रखंड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। जबकि विद्यापतिनगर व शिवाजीनगर इसमें अभी सबसे नीचे है। वहां भी काम तेज गति से जारी है। बताया गया कि प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में दस लाइट लगाया गया है। जबकि दस लाइट पंचायत में मुखिया द्वारा चिन्हित स्थानों पर लगाया गया है।

पांच वर्षो तक होगी देख-रेख : 

जहां भी सोलर स्ट्रीट लाइट लगे है उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लाइट लगाने वाली एजेंसी को दी गई। एजेसी अगले पांच वर्षो तक उसकी देखरेख करेगी। यदि किसी लाइट में खराबी आती है तो उसे ससमय दुरुस्त कराई जाएगी। विभाग के पदाधिकारी भी समय-समय पर अपने स्तर से इसकी निगरानी करेंगे। इसके अलावा लोग टोल फ्री नंबर पर लाइट नहीं जलने की शिकायत दर्ज करवा सकते है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से एक टाल फ्री हेल्पलाइन का नंबर जारी किया है। आमजन विभाग के टाल फ्री नंबर 18001023220 पर शिकायत कर सकते है। इसके 72 घंटे के भीतर लाइट की गड़बड़ी को दुरूस्त करा लिया जाएगा।

धीमी गति से काम करने पर एजेंसी पर कार्रवाई : 

लाइट लगाने का काम तीन एजेंसी कर रही। इसमें एक की रफ्तार धीमी थी। कम रफ्तार को देखते हुए जिला पंचायतराज पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उस एजेंसी की दस फीसदी की राशि कटौती कर जुर्माना लगा दिया। विभाग की मुस्तैदी से ही यह आंकड़ा संभव हो सका है। बताया गया कि कार्रवाई के बाद एजेंसी अब तेज गति से काम करना शुरू कर दिया। इससे लाइट लगाने के काम में तीनों एजेंसी तेजी से काम कर रही है।

वर्जन : 

लाइट लगाने का कार्य जिले में तेज गति से किया जा रहा। वारिसनगर में शत-प्रतिशत कार्य किया गया है। जबकि अन्य जगहों पर तेज गति से लाइट लगाए जा रहे। लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 

– विष्णुदेव मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी 

कहां कितने लाइट लगे : 

प्रखंड  / लक्ष्य  –  अधिष्ठापित 

  • वारिसनगर : 2620 – 2620
  • विभूतिपुर : 4520 – 4400
  • उजियारपुर : 4090 – 3880
  • कल्याणपुर : 4210 – 3930
  • खानपुर : 2590 – 1990
  • दलसिंहसराय : 1970 – 1510
  • समस्तीपुर : 2040 – 1540
  • पूसा : 1990 – 1430
  • रोसड़ा : 2110 – 1200
  • हसनपुर : 3000 – 1480
  • सरायरंजन : 2540 – 1110
  • ताजपुर : 1620 – 680
  • पटोरी : 1870 – 760
  • मोहिउद्दीननगर : 2350 – 880
  • मोरवा : 2540 – 920
  • सिंधिया : 2140 – 760
  • मोहनपुर : 1590 – 520
  • बिथान : 1880 – 520
  • विद्यापतिनगर : 2100 – 560
  • शिवाजीनगर : 2580 – 680

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

9 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

11 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

15 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

23 घंटे ago