Samastipur

पटोरी में बंद पड़े मकान से 24 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने बीती रात पटोरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गंज बंगराहा गांव में लंबे समय से बंद पड़े एक मकान के बरामदे से करीब 24 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपए हैं। उत्पाद पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। उत्पाद अधीक्षक शलैंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार की रात में उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगराहा गांव के कल्याण सिंह के बंद पड़े मकान में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की टीम में छापेमारी की तो मकान के अंदर विभिन्न कार्टन में रखा शराब बरामद किया गया।

शराब अलग से बोरी में भी बांधकर रखा गया था। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बगलगीरों का कहना है कि यह मकान कन्हाय सिंह नामक व्यक्ति का है, जो यहां नहीं रहते हैं। यह मकान वर्षों से खाली पड़ा हुआ है। हालांकि शराब कारोबारी कौन है जिसने यहां पर शराब छुपा कर रखा था, इसके बारे में अभी पता लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर उत्पाद थाने में एक प्राथमिक की दर्ज की गई है। जिसमें मकान मालिक कल्याण सिंह को आरोपी बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago