अपह’रण के एक मामले में लड़की को ढूंढते हुए समस्तीपुर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : अपहरण के एक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर से एक लड़की को स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद किया है। लड़की को बरामद किए जाने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा उसे नगर थाना लाया गया। इस दौरान लड़की ने बताया कि वह बालिग है। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। मामला लगभग दो वर्ष पुराना है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की एक लड़की को सोशल मीडिया के जरिए समस्तीपुर के एक युवक से प्यार हो गया था। इसके बाद वह घर छोड़कर समस्तीपुर आ गई। इस दौरान महाराष्ट्र में लड़की के परिजनों ने लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी।

छानबीन के दौरान महाराष्ट्र पुलिस को लड़की के समस्तीपुर में होने का साक्ष्य मिला तो उसे ढूंढते हुए समस्तीपुर पहुंची। मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव का बताना है कि महाराष्ट्र में एक लड़की के अपहरण के मामले को लेकर पुलिस पहुंची है। नगर थाने की पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को सहयोग किया है। बरामद लड़की से पूछताछ की जा रही है।





