समस्तीपुर :- नल जल योजना में गबन के आरोप में ताजपुर पुलिस ने हरपुर भिंडी पंचायत वार्ड संख्या-3 के पूर्व वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार वार्ड सदस्य गांव के ललित नारायण राय की पत्नी अनुराधा देवी है। अनुराधा पर नल-जल योजना के 6.69 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। अनुराधा समेत 10 पूर्व वार्ड सदस्यों पर सरकार का एक करोड़ से अधिक रुपए गबन करने का आरोप है।
हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार चौधरी ने वर्ष 2022 में ताजपुर थाने में तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिसिया अनुसंधान में 10 लोगों पर आरोप सत्य पाया गया। नल-जल योजना में वार्ड क्रियान्वयन समिति को सीधी राशि उपलब्ध होती थी, लेकिन पूर्व वार्ड सदस्यों ने राशि के खर्च के बाद हिसाब नहीं दिया और न ही राशि सरकार के खाते में जमा की गई। इसके बाद 18 अप्रैल 2022 को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।
मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 1, 2, 3 और 6 के पूर्व वार्ड सदस्य उषा कुमारी, सपना कुमारी, मंजू देवी, अनुराधा देवी समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले में अनुसंधान शुरू हुआ। पुलिसिया जांच में प्राथमिकी अभियुक्तों पर दोष सही पाया गया। जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड-3 की पूर्व वार्ड सदस्य अनुराधा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अधिकतर लोग घर से फरार हो गए हैं।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…