Samastipur

समस्तीपुर में नाला निर्माण कार्य के दौरान तीन मजदूरों पर मिट्टी का घंसना गिरा, एक मजदूर की दबकर मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शम्भूपट्टी गांव में रविवार की दोपहर नगर निगम द्वारा हो रहे नाला निर्माण के दौरान मिट्टी का धंसना गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी वहीं दो मजदूर को हल्की चोटें आयी। मिट्टी में दबे मजदूर की सूचना मिलते ही वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान दो मजदूर तो आसानी से निकल गये लेकिन एक मजदूर को काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर निकाला गया।

मरनासन स्थिति में मजदूर को निकालने के बाद उसे एंबुलेंस के सहारे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों में चर्चा है की वह बंगाल का रहने वाला है। लोगों का बताना है की घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि संवेदक के द्वारा वहां बिना सेफ्टी के ही नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इधर घटना की सूचना पर उक्त स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गई थी। खबर लिखे जाने तक मृतक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल नहीं पहुंचा था।

नगर निगम के तहत हो रहा नाला निर्माण :

समस्तीपुर नगर निगम अंतर्गत शंभूपट्टी वार्ड संख्या-30 से ताजपुर रोड आयकर कार्यालय तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना के तहत बड़ा नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस बड़े नाला निर्माण से शंभूपट्टी, बाजेपुर, पाहेपुर, मूसापुर, दुधपुरा, अमीरगंज, धर्मपुर आदि जगहों का पानी निकासी का मास्टर प्लान बनाया गया है। हालांकि इसके निर्माण के दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के सेफ्टी को लेकर सवाल पहले से उठाया जा रहा था, इस बीच रविवार को एक मजदूर की मौत घंसना में दबकर हो गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

2 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

2 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago