Bihar

‘बिहार में बहुत कोई मरता है, एक-दो धरना देते मर जाएगा…’, प्रशांत किशोर पर JDU विधायक के बोल

जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के अनशन को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान सामने आया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि बिहार में बहुत मरता है, एक आध धरना में मर जाएगा तो क्या हो जाएगा। बीपीएससी पीटी री एग्जाम समेत पांच मांगों को लेकर प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना गांधी मैदान में खुले में आमरण अनशन पर हैं। उनकी सेहत कमजोर पड़ती जा रही है। प्रशांत किशोर के अनशन पर उनके विरोधि जमकर हमला कर रहे है जिनमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल हैं। बीजेपी और जदयू के कई नेताओं के बयान भी आ चुके हैं। पीके ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को छात्रों का नेतृत्व करने का आमंत्रण दिया है।

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयान और अजीबोगरीब हरकतों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने आपत्ति जनक बयान दिया है। उन्होने प्रशांत किशोर के मरने की बात कही है। पत्रकारों से बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर नेता नहीं हैं बल्कि एक प्रचारक हैं। कभी नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार करते थे तो कभी नीतीश कुमार के लिए। जो पैसा देता है उसके लिए चुनाव में प्रचार करते हैं। ममता बनर्जी के लिए भी प्रचार किया। अब नेता बनने आए हैं। गोपाल मंडल ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया।

एक सवाल के जवाब में गोपाल मंडल ने कहा कि धरना प्रदर्शन से क्या होता है? बिहार में बहुत लोग मरता रहता है। धरना में एक आध ठो चला ही जाएगा तो क्या बिगड़ जाएगा। बताते चलें कि भीषण सर्दी के मौसम में प्रशांत किशोर दिन रात गांधी प्रतिमा के नीचे अनशन कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टर उनकी चेकअप करते रहते हैं। लेकिन अब उनका वाइटल्स डिस्टर्ब होने के कगाड़ पर है। डॉक्टरों ने उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है। रविवार को प्रशांत खुद कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा नहीं बोलने की सलाह दी है।

गोपाल मंडल जब बोलने लगते हैं तो अपनी पार्टी के नेताओं को भी नहीं छोड़ते। पार्टी जेडीयू सांसद मंडल के बारे में भी गलत बयानी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर विवादित बोल बोला। पत्रकारों को पटना में अपशब्द कर दिया। भागलपुर मेडकल कॉलेज अस्पताल में पिस्तौल लहराया तो ट्रेन में अंडर वीयर और बनियान में देखे गए। उन्होंने आईपीएस पदाधिकारी पूरण झा के बारे में गंदी गंदी बातें कही।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

2 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago