Samastipur

नगर निगम के नोटिसों के बाद भी वर्षों से कब्जा जमाये दुकानदार खाली नहीं कर रहे दुकान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में पूरी तरह जर्जर हो चुके मार्केट कॉम्प्लेक्स को तोड़ कर नया बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्य बनाने की नगर निगम की योजना कुछ दुकानदारों के कारण धरातल पर नहीं उतर रही है। भवन निर्माण विभाग ने इसे बहुत पहले से ही डेड घोषित कर भी रखा है। वहीं सभी दुकानदारों को नगर प्रशासन दुकान खाली करने के लिए कई बार नोटिस दे भी चुका है। फिर भी वर्षों से कब्जा जमाये दुकानदार हटने को तैयार नहीं हैं। इससे कॉम्प्लेक्स को तोड़ कर नया बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने की नगर निगम की योजना लंबित है।

हालांकि इसके निर्माण के लिए नगर निगम ने संवंधित वार्ड पार्षद की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार आगे का ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस कमेटी में नगर निगम के उपनगर आयुक्त समेत अन्य लोग हैं। पुराने कॉम्प्लेक्स को पहले खाली कराने फिर नया मार्केट कॉम्प्लेक्स बना कर दुकान आवंटन करने की नगर निगम की योजना के कारण कई सालों से नगरपालिका कम्प्लेक्स से दुकानों का किराया भी नहीं लिया जा रहा है। इससे नगर निगम कोष को भारी राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

इस दौरान दुकानदारों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सदर एसडीओ दिलीप कुमार को दिया है। इसकी प्रति डीएम, नगर विकास विभाग के मंत्री के अलावा नगर आयुक्त समस्तीपुर को भेजी है। इसमें अनुरोध किया गया है कि गुदरी बाजार में ही उत्तर साइड से बने नगरपालिका के नया मार्केट में उन्हें दुकान देकर किराया वसूल किया जाय। इस आवेदन पर कार्रवाई के लिए सदर एसडीओ ने नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवल को रेफर कर दिया है।

इस संबंध में मेयर अनिता राम ने बताया कि गुदरी बाजार के पुराने नगर पालिका कॉम्प्लेक्स को तोड़कर नया मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए नगर निगम ने कमेटी बनाई है। जो नया मार्केट कम्प्लेक्स के निर्माण की नई रूपरेखा तय कर कार्रवाई करने पर रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने बताया कि जो भी पुराने दुकानदार हैं उनको नए मार्केट कॉम्प्लेक्स भवन में नए सिरे से दुकान आवंटन में प्राथमिकता दिए जाने के साथ ही अन्य जरूरतमंद लोगों को भी दुकान देने की योजना है।

मेयर ने बताया कि नए मार्केट कॉम्प्लेक्स में भूमितल पर कुल 80 दुकानें बनाई जानी हैं। इसके अलावा फर्स्ट फ्लोर पर भी दुकानें बननी हैं। बता दें कि पिछली बैठक में नगर निगम बोर्ड की बैठक में गुदरी बाजार मार्केट कम्प्लेक्स निर्माण को लेकर एक वार्ड पार्षद ने हंगामा कर बैठक की कार्यवाही को बाधित की थी। जिसके बाद नगर आयुक्त ने गुदरी बाजार मार्केट कम्प्लेक्स निर्माण पर एक कमेटी गठित कर दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago