समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSPatori

डबल म’र्डर कांड के आरोपियों के घर पुलिस ने ढोल-बाजा के साथ चिपकाया इश्तेहार, 30 दिनों के भीतर सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतनपुर गांव में विगत 15 दिसंबर की रात हुए डबल मर्डर मामले में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने 8 आरोपितों के घर के सामने लाउडस्पीकर पर घोषणा करते हुए बताया कि आरोपी हत्याकांड में फरार चल रहे हैं, अगर 30 दिनों के अंदर थाना या कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

बता दें कि 15 दिसंबर की रात एक ही परिवार के पाटीदारों के बीच हुए गोलीबारी की घटना में एक पक्ष से नवीन सिंह जबकि दूसरे पक्ष से गौरव सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लोगों को आरोपित किया गया था। जिन आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है उनमें स्व. राम सुदिन यादव का पुत्र अंश यादव, विजय यादव का पुत्र रितिक कुमार यादव, रघुनाथ महतो का पुत्र रवि राज, विमल प्रसाद सिंह का पुत्र संजीव सिंह, अजय सिंह का पुत्र सौरव कुमार, ओम प्रकाश सिंह उर्फ बंटी सिंह, रघुनाथ सहनी का पुत्र साहिल कुमार, मो. आशिक का पुत्र वाशिम खान शामिल है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150