Samastipur

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरारी में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने का लिया गया निर्णय, पहुंचे सर्व शिक्षा अभियान के DPO

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरारी परिसर में शैक्षणिक गतिरोध को दूर कर पठन-पाठन का कार्य शुरू कराने के लिए स्थानीय प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी। उक्त विद्यालय परिसर में हुए घटना को सभी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शैक्षणिक विकास के लिए एकजुट होकर पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने पर सहमति जतायी।

डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि वह स्वयं सप्ताह में एक दिन उक्त विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेंगे। शिक्षक, समावेशी शिक्षा के लिए एक ऐसा वातावरण बनाता है जहां सभी बच्चे सुरक्षित और स्वीकृत महसूस करें। छात्रों को उत्साहित करता है और प्रेरित करता है। वह छात्रों को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन करता है। शिक्षक अपने कर्तव्यों को समझे और ईमानदारी पूर्वक इसका निर्वहन करें।

विद्यालय शिक्षा समिति, विद्यालय के प्रबंधन, प्रशासन, पर्यवेक्षण, और नियंत्रण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाई जाती है। समिति विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करे और छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति का अनुश्रवण भी करे। अन्य प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी कहा कि छात्रों को सीखने के लिए, उन्हें अपनी कक्षाओं और स्कूलों में सुरक्षित, व्यस्त, जुड़ा और समर्थित महसूस करना चाहिए।

ये “सीखने की स्थितियाँ” एक स्कूल के माहौल के तत्व हैं जो छात्र व्यक्तिगत रूप से अनुभव करते हैं। इससे पहले कि छात्र अकादमिक रूप से सफल हो सकें, उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सुरक्षित महसूस करना चाहिए। इसमे हम सबों की भूमिका अहम है। मंगलवार से शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने का निर्णय लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago