Samastipur

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर 13 जनवरी को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यववस्था, अभी जान लें रूट चार्ट 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रगति यात्रा पर 13 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था पर काफी बदलाव किया गया है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं शहर में भी एसडीओ कार्यालय से लेकर बारह पत्थर चौक तक सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक तीनपहिया व चारपहिया वाहनों का परिचालन नहीं होगा। सीएम आगमन को लेकर कई मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है।

सदर एसडीओ दिलीप कुमार व संजय कुमार पांडेय ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एंबुलेंस एवं फायर विग्रेड व अन्य आपातकालनीन वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों को इस दायरे में रखा गया है। कल्याणपुर चौक, विशनपुर चौक, मुसरीघरारी चौराहों व ताजपुर सुभाष चौक से ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। सभी जगहों पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ताकि नियमों का सही तरीके से पालन कराया जा सके।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा आगमन को लेकर समस्तीपुर स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों, यात्री प्रतीक्षालय, नॉर्थ साइड सर्कुलेटिंग एरिया की सघन तलाशी ली। खासकर दरभंगा की ओर जाने वाली ट्रेनों की विशेष रूप से चौकसी की। डॉग स्कवायड ने प्लेटफार्म व स्टेशन के बाहर यात्रियों के समान की जांच पड़ताल की।

हालांकि इस क्रम में टीम को कोई संदिग्ध वस्तु या सामान नहीं मिला। अभियान में जीआरपी इंस्पेक्टर बीडी आलोक और आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर कुमार, राजेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव आदि अधिकारी और जवान शामिल थे। वही जिला प्रशासन ने सीएम को आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी करली है।

सीएम का रुट चार्ट :

कल्याणपुर चौक : दरभंगा से पूसा एवं बेगूसराय जाने वाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।

विशनुपर चौक : रोसड़ा से आने वाले सभी भारी वाहनों को विशनपुर से दलसिंहसराय की ओर प्रस्थान करेगी।

मुसरीघरारी चौराहा : दरभंगा जानेवाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। किसी भी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा।

ताजपुर सुभाष चौक : समस्तीपुर आनेवाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। बारह पत्थर चौक से एसडीओ कार्यालय पर परिचालन रोक

मुसरीघरारी से अपने वाली छोटी वाहनों को परिचालन समस्तीपुर शहर के लिए बारह पत्थर मोड से होते हुए एससीएसटी थाना डीआरएम चौक से स्टेशन की ओर से थानेश्वर स्थान से ओवरब्रीज के नीचे से ताजपुर रोड जा सकेगी।

सीएम के कलेक्ट्रेट में आगमन के उपरांत दो पहिया वाहनों को रेलवे ओवरब्रीज से ताजपुर की ओर जा सकेंगे। मगरदही से आने वाली वाहन बहादुरपुर होते हुए रेलवे क्रांसिंग होते हुए मुसरीघरारी की ओ से जा सकेंगे।

यहां देखें सदर SDO ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

9 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago