समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई थाना अन्तर्गत बांगड़ के निकट सुनसान सड़क पर शनिवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पचास हजार रुपए लूट लिया। इसकी सूचना मिलते ही हलई थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। लूट के शिकार हुए फाइनेंस कर्मी की पहचान बेगूसराय जिला के मंझौल थाना अंतर्गत पारो गांव निवासी पिंटू कुमार बताया गया है।
वह एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कौआ शाखा में काम करता है। दिन में कलेक्शन के बाद कौवा शाखा लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने रोक कर पीटने के बासद बाइक की चाबी छीन डिक्की में रखे पचास हजार रुपए निकाल लिया। उसके बाद सभी फरार हो गये। बताया गया है कि सभी अपरोधी मफलर से अपना मुंह बांधे हुए थे। हलई थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…