Samastipur

मुख्यमंत्री आज समस्तीपुर जिले को देंगे नौ अरब की योजनाओं की सौगात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समस्तीपुर आएंगे। यहां वे जिलेवासियों को विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कुमार कुल 9 अरब 37 करोड़ 46 लाख 48 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिसमें कुल 5 अरब 8 करोड़ 22 लाख 9 हजार रुपए की 51 योजनाओं का उद्घाटन कर जिलेवासियों को सौगात देंगे। वहीं 4 अरब 36 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए की 147 योजनाओं का शिलान्यास कर नए वर्ष 2025 का तोहफा देंगे।

इसमें बिहार राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, गा्रमीण विकास, सात निश्चय,पंचायती राज,शिक्षा,मनरेगा व सड़क आदि विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शामिल है। उधर, सीएम की प्रगति यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। सबसे पहले सीएम उजियारपुर प्रखंड के रायपुर गांव में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटि कम ट्रेनिंग सेंटरएवं 100 शैय्या वाले डा.भीम राव अंबेदकर राजकीय कल्याण छात्रावास का लोकापर्ण करेंगे। वहां विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

वहां से कल्याणपुर प्रखंड बासदेवपुर गांव आयेंगे। वहां से मुक्तापुर मोइन में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन व निरीक्ष करेंगे। इसके बाद मुक्तापुर रेलवे गुमती पर समस्तीपुर-दरभंगा एनएच 32 पथ पर आरओबी एवं समस्तीपुर पूसा पथ पर लेवल क्रांसिंग संख्या 53ए के आरओबी का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर गांव वार्ड 3 में तालाब का भ्रमण एवं तालाब में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन करेंगे।

वहीं सोलर स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पौधरोपण कर विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण करेंगे। यही पर जीविका दीदीयों, तालिमी मरकजों व टोला सेवकों से वार्ता करेंगे। हर घर नल का जल योजना का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मगरदही घाट पहुंचकर बुढ़ी गंडक नदी पर वर्तमान पुल के समानांतर नवप्रस्तावित पुल का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जिला अतिथिगृह जाकर कुछ देर आराम करेंगे। अंत में कलेक्ट्रेट के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम में पटना लौट जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

1 घंटा ago

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

8 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

9 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

9 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

9 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

9 घंटे ago