Samastipur

समस्तीपुर: दुकान पर आये, दो झोला कपड़ा पसंद किया  पेमेंट के समय पिस्तौल दिखाया और चलते बने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा चकवाखर चौक पर शनिवार की शाम बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर कपड़ा व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खतुआहा चौक स्थित एक कपड़े की दुकान पर पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। दुकान में प्रवेश किया और दुकानदार को कपड़ा दिखाने को कहा। बदमाशों ने दो झोले में कपड़े पैक कराए। उसके बाद रुपए देने के बदले बदमाश ने दुकानदार को पिस्तौल का भय दिखा कर आराम से चलते बने।

इस दौरान लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक नकाब पहने हुए था, जबकि दूसरा युवक बिना नकाब के दिखाई दे रहा है। पीड़ित व्यवसाई ने बताया की लगभग 12 हजार रुपये के कपड़ा बदमाशों द्वारा लूट ली गई है। पीड़ित कपड़ा दुकानदार ने बताया कि घटना के बाद खानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

34 मिनट ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

52 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

11 घंटे ago