Samastipur

कर्पूरीग्राम में पूर्व CM ने जिसमें बिताया अपना जीवन, वैसे ही झोपड़ी का बनाया जा रहा प्रारूप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में इस बार 24 जनवरी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा बिहार के राज्यपाल आरीफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल लेंगे। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना के साथ ही कर्पूरी परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है। परिचर्चा के दौरान उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री करीब 1 घंटे तक यहां समय व्यतीत करेंगे। कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के बाद यह पहली जयंती समारोह है इस जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति भी शामिल हो रहे हैं। यह पहला मौका है जब कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे।

महाविद्यालय परिसर में मेन कार्यक्रम का आयोजन :

कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। तीनों मुख्य अतिथियों के लिए अलग से हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास स्थित गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड का निर्माण किया गया है। रामनाथ ठाकुर ने बताया कि तीनों अतिथि सर्वधर्म प्रार्थना के अलावा कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करेंगे और कर्पूरी परिचर्चा में शामिल होंगे। ‌

कर्पूरी झोपड़ी का किया जा रहा है निर्माण :

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन झोपड़ी में गुजरा था। ‌ वह जिस प्रकार की झोपड़ी में रहते थे ठीक उसी प्रकार की झोपड़ी का निर्माण कॉलेज परिसर में किया जा रहा है। ‌ जिसमें आटा पीसने वाला जाता, के साथ ही कच्ची नाली, दरवाजा आदि प्रतीक के रूप में बनाया जा रहा है। बताया गया कि इस झोपड़ी को देखने के लिए उपराष्ट्रपति से लेकर तीनों अतिथि आएंगे। इस झोपड़ी को बनाने के पीछे का उद्देश्य है कि लोग यह जान सकें कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन कितना सादा था। वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी अपना घर नहीं बना पाए थे और झोपड़ी में ही उनका जीवन गुजरा। हालांकि जिस स्थल पर पूर्व में उनकी झोपड़ी थी, वहां पर अब कर्पूरी स्मृति भवन का निर्माण किया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

3 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

6 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

8 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

10 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

11 घंटे ago