Samastipur

समस्तीपुर में ‘मंडल संसदीय समिति’ की बैठक, रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में हुई मंथन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति’ की बैठक का आयोजन समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस बैठक में समस्तीपुर मंडल क्षेत्राधिकार के सभी सांसद व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर द्वारा की गयी। इस दौरान सभी सांसदों के द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, दिनेश चन्द्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल, श्री प्रदीप कुमार सिंह, वीणा देवी, रामप्रीत मंडल, गोपाल जी ठाकुर, लवली आनंद, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, देवेश चन्द्र ठाकुर, मनोज कुमार झा, धर्मशीला गुप्ता एवं सुनील कुमार उपस्थित थे। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के प्रतिनिधि डॉ. तरुण कुमार चौधरी, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि राजीव वर्मा, केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे के प्रतिनिधि रणजीत कुमार चौबे, सांसद दिलेश्वर कामैत के प्रतिनिधि भास्कर पाण्डेय, सांसद डॉ. फैयाज़ अहमद के प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव तथा सांसद संजय कुमार झा के प्रतिनिधि हिमांशु शेखर उपस्थित थे।

बैठक में सांसदों ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये। सांसदों के द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया। साथ ही बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसद एवं सांसद प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

महाप्रबन्धक ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्री सुविधा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि पर्व त्योहार एवं अत्यंत व्यस्त सीजन पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करती रही है। बीते वर्ष समस्तीपुर मंडल द्वारा 60 जोड़ी विशेष रेल गाड़ियों का परिचालन किया गया जिनके द्वारा कुल 216 फेरे लगाए गए। मंडल द्वारा छठ पूजा के दौरान विशेष प्रबंध किए गए, जिसके तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों से लगभग 43 लाख यात्रियों ने यात्रा की।

माल ढुलाई में मंडल ने अब तक 240 रैक का लदान किया, जिससे 113.5 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हुआ। मंडल में मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निर्माण चार स्टेशनों पर पूरा हो चुका है तथा नरकटियागंज में वाशिंग पिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 50 किलोवाट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 20 किलोवाट उत्पादन जल्द पूरा होगा। महाप्रबंधक ने कहा कि ललितग्राम और दरभंगा में बाईपास लाइन का निर्माण पूरा किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर और सहरसा स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने की प्रक्रिया जारी है। यात्री सुविधा में वृद्धि करते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,169 करोड़ रुपए की लागत से समस्तीुपर मंडल के 23 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

11 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

15 घंटे ago