Samastipur

स्टेट रैंकिंग में कल्याणपुर अंचल रहा समस्तीपुर जिले में अव्वल, बेहतर कार्य करने वाले कर्मी को किया जाएगा सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिले के अंचल में कार्य निष्पादन के आधार पर हुई दिसम्बर माह की रैंकिंग में कल्याणपुर ने बेहतर कार्य के बदौलत स्टेट रैंकिंग में 22 वां स्थान हासिल किया है। वहीं जिले के सभी अंचलो में प्रथम स्थान पाने वाला यह अंचल है। इससे पूर्व स्टेट रैंकिंग में अगस्त में-85, सितम्बर में 30, अक्टूबर-में 55, नवम्बर में 15 वां स्थान प्राप्त था।

इस संबंध में शशि रंजन ने बताया कि प्रति सप्ताह राजस्व से संबंधित भूमि संबंधित कार्य को लेकर राजस्व कर्मचारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया जाता है। साथ ही राजस्व से संबंधित कार्यो को समय-सीमा के भीतर निष्पादन के लिए सख्त हिदायत दी जाती है। इससे आमजनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो सके।

वहीं प्रतिशत में कल्याणपुर अंचल दाखिल-खारिज वादों में 91.27%, एलपीसी में 100%, परिमार्जन में 50%, नापी में 73%, आधार सिडिंग में 54% दिसम्बर माह में निष्पादित है। आगे भी इस लक्ष्य को हर संभव प्रयास किया जायेगा, ताकि रैंकिंग में बेहतर स्थान मिल सके। सीओ ने बताया कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मी को सम्मानित किया जाएगा। बताया गया कि अंचल कार्यों में आने वाले लोगों के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने ​के लिए इस तरह की पहल शुरू की गई है। इसका परिणाम भी अब काम में दिख रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago