Bihar

BPSC TRE 3.0: कल वेबसाइट पर अपलोड होंगे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अंक, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 (BPSC TRE 3.0 Result 2024) के अंक जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। बिहार शिक्षा विभाग और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है। अभ्यर्थी 22 जनवरी 2025 से अपने अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने अंक देखने के लिए सबसे पहले BPSC की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके डैशबोर्ड पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। यह सुविधा 22 जनवरी 2025 से उपलब्ध होगी।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE 3.0) के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आज यानी 21 जनवरी से शुरू हो रही है।

काउंसलिंग का कार्यक्रम

प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) के लिए काउंसलिंग अब 21 से 25 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) की काउंसलिंग 27 से 29 जनवरी 2025 तक होगी। इसके अलावा, टीजीटी (कक्षा 9 और 10) के लिए काउंसलिंग 30 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक होगी। वहीं, पीजीटी (कक्षा 11 और 12) की काउंसलिंग 4 और 5 फरवरी 2025 को संपन्न होगी।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया तिथिवार और स्लॉट के अनुसार आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उनके स्लॉट की जानकारी SMS के माध्यम से प्रदान की जाएगी। काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय और स्थान की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

4 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

13 घंटे ago