Samastipur

समस्तीपुर में बड़े घटना की प्लानिंग कर रहे थे अपराधी; DIU टीम ने की घेराबंदी तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर गांव में डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (डीआईयू) की टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं अन्य बदमाश वहां से फरार हो गए। दरअसल, रोसड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में आधे दर्जन से अधिक अपराधियों द्वारा किसी अपराधिक वारदात को कारित करने की योजना बनायी जा रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर रोसड़ा थाना व डीआईयू टीम के द्वारा उक्त स्थल पर घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। तभी पुलिस बल को देख वहां उपस्थित अपराधकर्मियों द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ जैसी स्थिति हो गई। हालांकि आसपास भीड़ को देखते हुए पुलिस ने खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ लिया।

पकड़े गये बदमाश की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुरघाट निवासी तरुण सहनी के पुत्र अरविंद साहनी के रूप में की गई है। वहीं अन्य अपराधकर्मी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल हो गये। इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा पकड़े गये अपराधी को थाने पर लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। इधर लोगों के बीच चर्चा है कि अपराधियों द्वारा किसी बैंक लूट की साजिश रची जा रही थी, लेकिन इसकी भनक जिला मुख्यालय में डीआईयू टीम को लग गई। जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी घटना को विफल कर दिया।

रोसड़ा DSP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

4 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

9 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

11 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

11 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

13 घंटे ago