समस्तीपुर :- जिले के अंचल में कार्य निष्पादन के आधार पर हुई दिसम्बर माह की रैंकिंग में कल्याणपुर ने बेहतर कार्य के बदौलत स्टेट रैंकिंग में 22 वां स्थान हासिल किया है। वहीं जिले के सभी अंचलो में प्रथम स्थान पाने वाला यह अंचल है। इससे पूर्व स्टेट रैंकिंग में अगस्त में-85, सितम्बर में 30, अक्टूबर-में 55, नवम्बर में 15 वां स्थान प्राप्त था।
इस संबंध में शशि रंजन ने बताया कि प्रति सप्ताह राजस्व से संबंधित भूमि संबंधित कार्य को लेकर राजस्व कर्मचारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया जाता है। साथ ही राजस्व से संबंधित कार्यो को समय-सीमा के भीतर निष्पादन के लिए सख्त हिदायत दी जाती है। इससे आमजनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो सके।
वहीं प्रतिशत में कल्याणपुर अंचल दाखिल-खारिज वादों में 91.27%, एलपीसी में 100%, परिमार्जन में 50%, नापी में 73%, आधार सिडिंग में 54% दिसम्बर माह में निष्पादित है। आगे भी इस लक्ष्य को हर संभव प्रयास किया जायेगा, ताकि रैंकिंग में बेहतर स्थान मिल सके। सीओ ने बताया कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मी को सम्मानित किया जाएगा। बताया गया कि अंचल कार्यों में आने वाले लोगों के कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए इस तरह की पहल शुरू की गई है। इसका परिणाम भी अब काम में दिख रहा है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…