Samastipur

हसनपुर से बिथान रेलवे स्टेशन तक रेल परिचालन जल्द शुरू कराने की मांग, नवनिर्मित रेलखंड पर एक साल पहले ही हो चुका है ट्रायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा पिछले तीन दिनों से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इसके तहत सोमवार को सांसद ने हसनपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व मांगों को सुना। इस दौरान पूर्व प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने सांसद को मांग पत्र सौंप कर जनहित में रेल सुविधाएं से संबंधित कई मांगों को रखा।

सांसद से किए गए मांगों में हसनपुर जंक्शन से बरौनी तक रेलखंड निर्माण कार्य के लिए राशि आवंटित कराने, हसनपुर जंक्शन से बिथान रेलवे स्टेशन तक रेल परिचालन शुरू कराने ने, हसनपुर रेलवे जंक्शन से राजधानी पटना के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन शुरू कराने, लंबी दूरी के लिए प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हसनपुर रेलवे जंक्शन पर कराने की मांग किया।

सांसद को सौंपे गए मांग पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि हसनपुर रेलवे जंक्शन से बिथान रेलवे स्टेशन तक नवनिर्मित रेलखंड पर एक साल पहले ही ट्रायल किया जा चुका है। लेकिन ट्रायल के बाद भी अभी तक ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किया गया है। केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत चयनित हसनपुर-बरौनी रेलखंड निर्माण के लिए सर्वे किया जा चुका है। इसके लिए राशि आवंटित कराने जाने की जरूरत है। हसनपुर रेलवे जंक्शन से राजधानी पटना तक के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago