समस्तीपुर :- नए साल के स्वागत की धूम समस्तीपुर में हर ओर मची हुई है, जहां हर कोई अपने तरीके से नववर्ष का उल्लास मना रहा है। वहीं समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नए साल का स्वागत एक अनोखे और मानवीय तरीके से किया। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच, जब समस्तीपुर की सड़कों पर मंगलवार की रात सर्दी और अंधेरा छाया हुआ था, डॉ. सिंह ने रात के समय फुटपाथ पर सो रहे गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया।
उन्होंने खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए इन लोगों को खोज-खोज कर कंबल ओढ़ाया। सर्दी से ठिठुरते हुए इन जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाते हुए डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नव वर्ष का उत्सव उनके साथ मनाया। डॉ सिंह ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…