समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति तथा हिट एंड रन के मामलों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में प्रमुख रूप से समस्तीपुर से मुसरीघरारी पथ पर एवं समस्तीपुर जिला में धूंध वाले स्थान पर होने वाले सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर सड़क के मध्य किनारे पर रिफ्लेक्टिंग टेप लगाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही स्कूल में चल रहे ई-रिक्शा /ऑटो पर बच्चों को लाने ले जाने पर भी सभी स्कूल की जांच हेतु निर्देश दिया गया।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की डुप्लीकेसी हेतु नंबर की जांच करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। इसके अलावा 15 वर्ष पुरानी सभी वाहनों को नियमानुसार निष्पादित करने तथा कलेक्ट्रेट कैंपस में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के प्रवेश पर रोक लगाने एवं जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, सिविल सर्जन एसके चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, सभी अनुमंडल पदाधिकारी व भूमि सुधार समाहर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के चार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…