Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में परीक्षा अवधि के दौरान रील बनाना छात्रा को पड़ा महंगा, हुई कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की हो रही परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाकर परीक्षा हॉल में सेल्फी और वीडियो बनाकर गोपनीयता को भंग करने के आरोप में दो छात्रों पर कार्रवाई की गयी है। छात्रा के द्वारा सोशल साइट्स का उपयोग करते हुए रील वीडियो को वायरल कर दिया।

यह वायरल रील जब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के संज्ञान में आया, तो उन्होंने काॅलेज के प्रधानाचार्य को फटकार लगाते हुए अविलंब जांच पड़ताल कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जांच के दौरान पता चला कि समस्तीपुर कॉलेज में परीक्षा देने आयी एक छात्रा व छात्र ने रील बनाकर वीडियो वायरल किया था। इसके बाद काॅलेज प्रशासन ने एक छात्र व एक छात्रा पर कार्रवाई करते हुए बाकी परीक्षाओं से निष्कासित करते हुए आगे की परीक्षाओं में भी बैठने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

8 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago