देश भर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया. इस मौके पर राज्यपाल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि इस साल सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी और 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी.
राज्यपाल ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. जिनमें बीते सालों में 9 लाख लोगों को नौकरियां देना और शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना शामिल है. इस अवसर पर IPS भानु प्रताप सिंह ने राज्यपाल को परेड की सलामी दी. इसके बाद 20 कंपनियों की परेड निकाली गई. उसके बाद 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे. गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यह दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन हमें हमारे देश की आजादी और संविधान की याद दिलाता है.
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…