Bihar

‘मामा-साला’ टैक्स से बिहार को त्रस्त रखा, वो लोग… तेजस्वी के DK टैक्स पर जेडीयू का पलटवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार में डीके टैक्स वसूलने के आरोपों पर नीतीश कुमार की जेडीयू ने पलटवार किया है। बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को मामा टैक्स और साला टैक्स से त्रस्त रखा वो लोग आज दूसरों पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। वही जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने भी हमला बोला।

अशोक चौधरी ने लालू-राबड़ी शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि तब बिहार में अलग अलग टैक्स लगते थे। रंगदारी टैक्स, अपहरण जैसे अपराध के साथ ही मामा टैक्स और साला टैक्स भी लगता था। उनका इशारा लालू यादव के साले सुभाष यादव और साधु यादव पर था। उन्होने कहा कि नीतीश के साथ अनुभवी अधिकारियों का दल काम करता है। जिससे बिहार विकास की ओर अग्रसर है। सीएम नीतीश की चल रही प्रगति यात्रा में भी जो घोषणाएं हुई उसे कैबिनेट बैठक में त्वरित मंजूरी दी गई। इन्हीं कारणों से तेजस्वी यादव परेशान हैं। इसलिए वो बिहार के अधिकारियों पर फिजूल की बातें कर रहे हैं।

वहीं जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी टैक्स पर ज्ञान दे रहे हैं। लगता है आपका राजनीतिक दिमाग-खराब हो गया है। सच ये है कि आपकी आवाज में आतंकराज की राजनीतिक बदबू आ रही है। आपको बता दे तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। राज्य में डीके टैक्स के बिना पत्ता तक नहीं हिलता है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सरकार और पुलिस को चला रहे हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी तक की भी नहीं चलती है। पूर्व डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि बेलगाम अफसरशाही के चलते मंत्री और विधायक भी कठपुतली बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि 2018 के बाद से बिहार में सबसे बड़े पद मुख्य सचिव और डीजीपी के पद दिखावटी बनकर रह गए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को कहीं बुलाया नहीं जाता है। अगर उन्हें सीएम नीतीश की बैठकों और यात्रा में बुलाया भी जाता है तो वरीयता को साइडलाइन कर एक कोने में जगह दे दी जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 474 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…

5 घंटे ago

छठ से पहले समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे सदर SDO, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…

6 घंटे ago

अपहृत युवक के ह’*त्या मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा, बगीचा में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था कंकाल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी…

7 घंटे ago

मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में हादसा, कलाकार के मुंह से निकले ज्वलनशील तरल से युवक झुलसा, Live Video आया सामनें…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली…

7 घंटे ago