Samastipur

समस्तीपुर : विदाई कराने के नाम पर भाड़े पर लेकर लूट ली थी कार, पांच दिन बाद पुलिस ने किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मंजिल मुबारक एवं खजूरी गांव में सिक्स लेन के समीप से लूटी गई कार पुलिस ने पांच दिन के अंदर बरामद की है। कार मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के चकला गांव के एक बगीचा से मिली। हालांकि बदमाश भागने में सफल रहे। इस मामले में पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव निवासी रामाशीष राम के पुत्र गाड़ी चालक नीतीश कुमार ने कल्याणपुर थाना में आवेदन दिया है।

जिसमें वैशाली जिला के हाजीपुर थाना क्षेत्र के अर्र धरहरा गांव के रंजन कुमार के पुत्र अमन कुमार, समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना के बाबूपुर गांव के विपिन राय के पुत्र अखिलेश कुमार एवं निर्भय कुमार को आरोपित किया है। आवेदन में कहा है कि अमन कुमार ने समस्तीपुर से लड़की की विदाई कराने के नाम पर कार भाड़ा किया था। समस्तीपुर आने के बाद अस्पताल के नजदीक अखिलेश कुमार कार में बैठा। उसके बाद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक एवं खजूरी गांव स्थित सिक्स लेन सड़क के समीप सभी ने चालक को गाड़ी से उतार दिया और गाड़ी लेकर भाग निकले।

इसके बाद चालक ने घटना की जानकारी गाड़ी मालिक एवं कल्याणपुर पुलिस को दी। जिसके बाद थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा एवं कुमार राहुल राजहंस दलबल के साथ कार में लगे जीपीएस के आधार पर छापामारी शुरू की। इसी क्रम में मोहिउद्दीननगर के चकला गांव के बगीचा से कार मिली। बाद में समस्तीपुर सेे आरोपी बाबूपुर वारिसनगर के अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

56 मिनट ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

3 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

9 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

10 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

11 घंटे ago