Samastipur

समस्तीपुर: बेटे को दु’ष्कर्म के केस में गिरफ्तार करने की बात कहकर FIR नहीं करने के एवज में मां से ऑनलाइन 20 हजार रुपये ठगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- साइबर अपराधियों ने बेटे को रेप केस में गिरफ्तार करने की बात कह एक महिला से ऑनलाइन 20 हजार रुपये ठग लिया। इस मामले में महिला के पति ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी रामाशीष महतो ने कहा है कि साइबर अपराधी ने उनकी पत्नी की मोबाइल पर कॉल कर प्रयागराज में पढ़ रहे बेटे अभिषेक अनुग्रह को रेप केस में गिरफ्तार करने की बात कही।

इसके बाद उनकी पत्नी घबरा गयी। कॉल करने वाले ने अपना नाम विक्की बताते हुए बेटे को छोड़ने के एवज में 45 हजार रुपये की मांग करने के साथ कहा कि जल्द ही पैसा भेजिए नहीं तो एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इसके बाद डीआईजी के पास जाने पर मामला बिगड़ सकता है। इसलिए जल्दी से पैसा भेज दें। इसके बाद उनकी पत्नी ने डर कर दो बार में 20 हजार रुपये भेज दिया। पीड़ित ने कहा है कि उनकी पत्नी का पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। जहां से स्टेटमेंट निकालने पर पैसा लेने वाले का नाम सुबोध राम दिखा रहा है। पीड़ित के आवेदन पर साइबर थाना में कांड संख्या 2/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago