बिहार में जल्द ही ई-ऑफिस सिस्टम लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में बिहार सरकार का यह एक बड़ा कदम होगा। ई-ऑफिस का उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और गति सुनिश्चित करना है। इसके तहत सभी कर्मियों का तकनीकी प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा, ताकि वे नई प्रणाली को समझ सकें और उसका प्रभावी उपयोग कर सकें।
मुख्य सचिव मीणा ने गुरुवार को पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग सभागार में हुई बैठक को संबोधित करने के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान बिहार सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मियों की सिविल सूची का विमोचन किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार सरकार डिजिटलीकरण और तकनीकी बदलावों को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासनिक सुधारों और प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग से बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…