Samastipur

सरकारी योजनाओं में वर्चस्व को लेकर चैता उत्तरी पंचायत के मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता उत्तरी पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार पांडेय को जान से मारने की धमकी दी गयी है। धमकी देने वाले के एक वायरल ऑडियो क्लिप में स्पष्ट कहा जा रहा है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या हो गई, तो क्या हुआ? चैता का मुकेश पांडेय क्या है?

वायरल ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार अपने को बताते हुए कह रहा है कि 90 दिन में बेल हो ही जाता है। अगर सजा होगी तो भुगत लेंगे। इसके बाद मुखिया ने अंगारघाट थाना को आवेदन व वायरल ऑडियो क्लिप देकर रक्षा की गुहार लगायी है। इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि मुखिया ने आवेदन दिया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। छानबीन के दौरान प्रथम दृष्टया मामला पंचायत में सरकारी योजनाओं में वर्चस्व का मामला प्रतीक हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

3 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

6 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

6 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

17 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

17 घंटे ago