Samastipur

समस्तीपुर जिले के 29 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग छह में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा 18 जनवरी 2025 को जिले के विभिन्न केन्द्रों पर होगी। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए जिले भर में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण दो से तीन प्रखंडों को मिला कर किया गया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन 23440 छात्र-छात्राओं ने निबंधन कराया है। इसमें पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ही शामिल होंगे।

परीक्षा केन्द्र सरकारी, निजी स्कूल व अंगीभूत कॉलेजों में बनाया गया है। इसमें शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं। जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित चयन परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। इस परीक्षा को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (ज.न.वि. चयन परीक्षा) कहा जाता है।

यह चयन परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं लिखित रूप में होती है तथा इसे यह सुनिश्चित करते हुए तैयार किया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चे, किसी असुविधा के बिना इस परीक्षा में प्रति स्पर्द्धा कर सकें। नियमानुसार छात्र जिस जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन चाहते हैं, वहां के निवासी हों और वहीं के स्कूल में चालू सत्र में 5वीं में पढ़ाई कर रहे हों। छात्रों के लिए जरुरी है कि वे तीसरी एवं चौथी क्लास रेग्युलर किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से पास हों। इसमें 75% सीटें ग्रामीण इलाके के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक जरुरतमंदरों को आरक्षण भी दिया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago