Samastipur

राहुल गांधी के बचाव में उतरी RJD, समस्तीपुर पहुंचे मनोज झा ने कहा- “गलत तरीके से पेश किया गया बयान”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हालिया बिहार यात्रा के दौरान जाति जनगणना पर दिए गए बयान को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। इसी बीच राजद सांसद मनोज कुमार झा ने राहुल गांधी के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। सांसद मनोज कुमार झा ने समस्तीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कहा, “राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के बाद होने वाले फैसले को लेकर जो सवाल उठाए थे, वह गलत तरीके से पेश किया गया। यह नीतिगत निर्णय था, जिसे ठंडे बस्ते में डालना नासमझी थी, लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है।”

राहुल गांधी ने क्या कहा था :

राहुल गांधी ने ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में कहा था कि देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए जातिगत जनगणना की आवश्यकता है, जो बिहार में की गई फर्जी जातिगत जनगणना जैसी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि जातिगत जनगणना के आधार पर नीति बनाई जानी चाहिए और कांग्रेस इसे लोकसभा और राज्यसभा में पारित करवाएगी। साथ ही, उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को समाप्त करने का भी भरोसा दिया था।

उधर दूसरी तरफ सांसद मनोज कुमार झा ने तेजप्रताप यादव के दावे पर कहा कि तेजस्वी यादव को पावर देने की बात नहीं है, उन्हें पावर बहुत पहले दी जा चुकी है। राजद में कोई गुटबाजी नहीं है। राजद एकजुट है। बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट किया था। इसमें जिक्र था कि अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं। इस रील के सामने आने के बाद कई तरह के सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago