Bihar

CM नीतीश की फैन हुईं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, कहा- उन्होंने जो किया वो कोई नहीं कर सकता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भोजपुरी स्टार और काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने जो बिहार के लिए किया, वो कोई और मुख्यमंत्री नहीं कर सकता है। ज्योति ने राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार लाने का श्रेय नीतीश को दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश की वजह से ही संभव हो पाया है कि आज उनके जैसी महिलाएं रात में घर के बाहर घूम रही हैं। हाल ही में ज्योति ने बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसके बाद उनका यह बयान आया है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ज्योति सिंह ने रविवार को रोहतास में मीडिया से बातचीत में कहा कि आज मैं रात को भी घर से बाहर आराम से घूम रही हूं। यह नीतीश कुमार की ही देन है। ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की भी जमकर तारीफ की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे एनडीए में शामिल हो सकती हैं।

ज्योति सिंह ने पिछले दिनों बयान दिया था कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। ज्योति सिंह भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था। मगर उन्होंने टिकट ठुकरा दिया और बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे।

काराकाट में ज्योति ने अपने पति पवन सिंह के समर्थन में प्रचार भी किया था। हालांकि, उन्हें सीपीआई माले के राजाराम सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पवन सिंह के मुकाबले में आने से एनडीए को इस सीट पर खासा नुकसान हुआ। एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा बुरी तरह हारकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

33 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 घंटे ago