समस्तीपुर : स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर उनके द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कमिर्यों आदि को शपथ भी दिलायी गयी। मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, पटोरी, रोसड़ा, दलसिंहसराय तथा भूमि सुधार उप समाहर्त्ता पटोरी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त 20 अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ, 14 कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी, कल्याणपुर तथा पूसा के अतिरिक्त सभी अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…